MP भूलेख | मध्य प्रदेश भूलेख | खसरा खतौनी नकल, भू नक्शा ऑनलाइन | MP Land records BHULEKH, MAP ONLINE IN HINDI

मध्य प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए राज्य सरकार द्वारा बहुत सी योजनाओं और सर्विसेज को ऑनलाइन कर दिया गया है। इसी के अंतर्गत अब राज्य में रहने वाले नागरिक अपनी जमीन की विस्तृत जानकारी ऑनलाइन मोड से ही देख सकते हैं। अब राज्य में रहने वाले नागरिकों को अपनी खसरा खतौनी, भू नक्शा, भू अभिलेख या जमीन का नक्शा आदि की प्रतिलिपि को निकालने के लिए किसी सरकारी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं है। अब वह MP Online land recordsऑनलाइन कंप्यूटरीकृत माध्यम से घर बैठे ही इसकी प्रतिलिपि निकाल सकते हैं और यह देख सकते हैं कि किसके नाम पर कौन सी जमीन है इससे बहुत सारी चीजें आसान हो गई है।

इससे पहले खसरा खतौनी भू अभिलेख की प्रतियां नकल को निकालने के लिए नागरिकों को कलेक्ट्रेट के ऑफिस या पटवारी के दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे। पर अब वह अपनी नजदीकी सीएससी सेंटर में जाकर भी इसकी प्रतिलिपि निकाल सकते हैं, या घर बैठे MP Land Records Bhu Naksha  की वेबसाइट जिसे की भूमि रिकॉर्ड आधिकारिक वेबसाइट भी कहते हैं। उसके माध्यम से आसानी जमीन की सामान्य जानकारी जैसे गांव जनपद खाताधारक के नाम आदि डाल के देख सकते हैं। इसका मुख्य फायदा यह हुआ है कि जब भी कोई किसी की जमीन खरीदता या बेचता है, तो आसानी से यह जानकारी ले सकता है कि यह किसके नाम पर है।

एमपी ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड देखे

MP Online Land Records –  मध्य प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग के द्वारा जितनी जमीनें भी ऑनलाइन नहीं है उन्हें ऑनलाइन किया जा रहा है । जिसके माध्यम से नागरिकों को इस सुविधा का फायदा दिया जाएगा। इसमें प्रदेश के समस्त नागरिक अपने जमीन की जमाबंदी खसरा खतौनी नकल जमीन का नक्शा व कई और  सुविधाओं का लाभ ऑनलाइन ले सकते हैं।

MP भूलेख कि अब जो यह सुविधा ऑनलाइन हुई है, इससे नागरिकों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और अपने घर में बैठकर अपने फोन, लैपटॉप , टेबलेट से या अपने घर के कंप्यूटर से यह सारी जानकारी अपने आप ले सकते हैं। MP Online land records के माध्यम से लोग घर बैठे अपनी जमीन की अन्य जानकारी भी ऑनलाइन निकाल सकते हैं।

मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन

Madhya Pradesh Land Record Online – मध्य प्रदेश राज्य में पहले जमीन संबंधी जानकारी निकालने के लिए कलेक्ट्रेट पटवारी तहसीलदार इन सबके चक्कर काटते काटते नागरिक परेशान हो जाया करते थे, क्योंकि यह बहुत ही जटिल प्रक्रिया थी। इस जटिल प्रक्रिया के साथ-साथ इसमें बहुत समय लगता था। इसमें एक छोटे से भू नक्शा की जानकारी निकालने के लिए भी ऑफिस जाकर उसके चक्कर लगाओ फॉर्म भरो फिर फॉर्म को जमा करो फिर कुछ दिनों का इंतजार करो तब जाकर यह मिल पाता था। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने राजस्व विभाग के द्वारा मध्य प्रदेश के लैंड रिकॉर्ड को ऑनलाइन कर दिया गया है। जिससे सभी जमीनी रिकॉर्ड्स कंप्यूटरीकृत हो गए हैं, इसमें लगभग सारी जगह ऑनलाइन कर दी गई है।इससे सरकार को भी सारी जानकारियां रखने में बहुत आसानी होती है और एक आम नागरिक को भी बहुत आसानी होती है।

मध्य प्रदेश भूलेख प्रणाली के लाभ

  1. इससे नागरिकों का समय बचता है और उन्हें पटवारी या तहसीलदार के चक्कर नहीं काटने पड़ते
  2. इसमें राज्य की सभी भूमिका रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकते हैं।
  3. इसके बाद जमीन संबंधित धांधली बाजी में कमी आई है।

 MP भूलेख: ऑनलाइन खसरा खतौनी नकल ऑनलाइन देखें

MP Bhulekh: online measles Khatauni copy – भूमि पर आपका अधिकार तभी होगा जब खसरा खतौनी नकल में आपका नाम होगा। इसकी जरूरत आम इंसान को कई बार पड़ती है। जिसमें कि अपना निवास प्रमाण पत्र बनवाना हो या आय प्रमाण पत्र बनवाना हो या अन्य कोई प्रमाण पत्र बनवाना हो तो कई बार इन कागजों की जरूरत पड़ती है।आगे हम इस आर्टिकल में यह जानते हैं कि हम ऑनलाइन मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल से खाता खतौनी खसरा की नकल या जिसे की कॉपी बोलते हैं वह कैसे निकाले। इसका विवरण नीचे दिया गया है।

  • सबसे पहले आपको राजस्व विभाग द्वारा मध्य प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। (https://mpbhulekh.gov.in/)
  •  तत्पश्चात वेबसाइट पर “Free Services” वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।

  • इस पर क्लिक करने के बाद आपको मध्य प्रदेश भूलेख वेबसाइट पर सभी ऑनलाइन सुविधाओं की सूची दिखेगी।

  •  फिर खसरा/B1/नक्शे प्रतिलिपि के लिंक पर जाएं और उस पर क्लिक करें।
  • इसके पश्चात अब खसरे के विवरण वाला पेज खुल जाएगा।आवेदक का नाम जो कि भूस्वामी है उसके नाम से या आप अपने खसरा के संख्या से अपनी जमीन के खसरे का विवरण देख सकते हैं।

  • इसमें भूस्वामी या खसरा नंबर जिसके द्वारा भी आपको इसकी जानकारी निकालनी है उसे सेलेक्ट करें और अपने जिला तहसील पटवारी इत्यादि को सिलेक्ट करें।
  • सारी जानकारी डालने के बाद अपना विवरण देखे वाले बॉक्स पर क्लिक करें
  • क्लिक करने के बाद आपको इस पेज में पूरी जानकारी दिखाई देगी एक नाम के दो चार लोग हो सकते हैं इसे ध्यान पूर्वक निकाले।
  • उसके बाद जो भी भूस्वामी है वह अपनी खसरा b1 या नक्शा पर क्लिक करके उसकी जानकारी निकाल सकता है।

  • जब आप खसरा b1 पर क्लिक करेंगे तो एक पूरा नया पेज खुलेगा, जिसमें कि वह स्वामी के जमीन का पूरा विवरण होगा इसे आप प्रिंट कर सकते हैं या अपने लैपटॉप पर सेव कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें MP भू नक्शा

How to download Madhya Pradesh land map online – मध्यप्रदेश में रहने वाले नागरिक घर बैठे अपनी खसरा की तरह भू नक्शा भी डाउनलोड कर सकते हैं। भू नक्शा निकालना भी बहुत आसान है, नागरिकों को इसकी आवश्यकता जमीन की खरीद-फरोख्त के वक्त पड़ती है। भू नक्शा भी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  • राजस्व विभाग द्वारा मध्य प्रदेश राज्य में भू नक्शा देखने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट में जाकर “Free Services” के लिंक पर जाना होगा और उसके खोलने के बाद भू नक्शा लिंक पर क्लिक करना होगा।

  • क्लिक करने के बाद एक पेज खुलेगा जिसमें भूस्वामी को कुछ साधारण जानकारियां भरनी होगी जैसे कि जिला तहसील पटवारी हल्का और गांव ।

  • यह सारी जानकारी भरने के बाद क्लिक करने पर उस क्षेत्र का नक्शा ऑनलाइन दिख जाएगा जिसे नागरिक पीडीएफ के रूप में भी सेव कर सकते हैं

  • इस प्रकार से इसकी प्रतिलिपि या प्रिंटआउट या पीडीएफ के रूप में डाउनलोड किया जा सकता है

इस प्रकार आसानी से आप घर में बैठकर मध्य प्रदेश भूमि नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं और इसको डाउनलोड कर सकते हैं या इसकी प्रतिलिपि निकाल सकते हैं। इसके माध्यम से हम आपको MP Bhulekh की जानकारी दे पाए हैं

मध्य प्रदेश भूलेख नक्शा खसरा इस संबंधी सामान्य प्रश्न उत्तर

प्रश्न => मध्यप्रदेश में जमीन की जानकारी के लिए कैसे रजिस्टर करें?
उत्तर => MP भूलेख की वेबसाइट (https://mpbhulekh.gov.in/)  पर जाएं और उसके बाद अपने अकाउंट को पंजीकृत कर दें जहां पर की अकाउंट पंजीकरण लिखा हुआ है इसमें आपको अपनी सामान्य जानकारी भरनी होगी। इसके पश्चात पासवर्ड आपकी ईमेल आईडी पर भेज दिया जाएगा।
प्रश्न => पासवर्ड भूल जाने की स्थिति में क्या करें?
उत्तर => Mpbhulekh.gov.in के वेबसाइट पर जाएं।लॉगइन के साथ होम पेज पर फॉरगेट पासवर्ड लिंक पर क्लिक करें।इस प्रकार आपको उसमें अपनी ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी जो कि आपने पंजीकरण के वक्त दर्ज की हुई है। उस पर डालने के बाद सबमिट का ऑप्शन दबाएं और नया पासवर्ड आपकी ईमेल पर भेज दिया जाएगा।
प्रश्न => मध्यप्रदेश में भूलेख संबंधी शिकायत कैसे रजिस्टर करें?
उत्तर => एमपी में आप अपनी शिकायत mpbhulekh.gov.in के द्वारा दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए पहले आपको राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा उसके बाद होम पेज पर ऑनलाइन शिकायत आइकन पर क्लिक करके अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं इसके लिए एक फॉर्म आएगा उसे भरकर आपको सबमिट करना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक यूनिक आईडी जिसे पता चलेगा कि आपने शिकायत कब दर्ज की थी और आप अपनी शिकायत की स्थिति जान सकते हैं।
प्रश्न => मध्य प्रदेश खसरा विवरण ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं।
उत्तर => इस विवरण को देखने के लिए हमने पहले ही ऊपर सारी जानकारी दी हुई है। इसके लिए भी आपको एमपी भूलेख की वेबसाइट में जाना होगा निशुल्क सेवा आइकन पर क्लिक करके अपनी सामान्य जानकारी भरकर आप अपने खतर का विवरण आसानी से घर बैठे देख सकते हैं।
प्रश्न => मध्य प्रदेश बी-1 क्या है?
उत्तर => राजस्व विभाग द्वारा सभी जमीन जायदाद का रजिस्टर प्रति वर्ष बनाया जाता है। जिससे यह पता चलता है किस की जमीन का क्या नामांतरण हुआ है या किस तरह से यह बदल गई है इस सृष्टि के संग्रह को b 1 कहते हैं
प्रश्न => खसरा है क्या?
उत्तर => राजस्व विभाग द्वारा जमीन का विवरण खसरा में रखा जाता है। इसमें जमीन किस तरह की है इसका विवरण होता है जैसे कि जमीन का सर्वे नंबर भूस्वामी का नाम उसके पिता का नाम संपूर्ण जानकारी भूमि किस तरह की भूमि है राजस्व फसल का विवरण आदि की जानकारी होती है।सहायता के लिए निम्न हेल्पलाइन या पते पर संपर्क कर सकते है…

Commissioner Land Records & Settlement, Madhya Pradesh
Moti Mahal, Gwalior (M.P.), PIN – 474007
आयुक्त भू अभिलेख एवं बन्दोबस्त, मध्यप्रदेश,
मोती महल, ग्वालियर (म.प्र.), पिन:- 474007
0751-2441200, Fax:- 2441202.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top